Uttarakhand में लखनऊ के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 7 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर
Uttarakhand/Nainital: नैनीताल से वापस लौट रहे लखनऊ के एक परिवार की कार गुरुवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के पास एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इ
Uttarakhand/Nainital: नैनीताल से वापस लौट रहे लखनऊ के एक परिवार की कार गुरुवार सुबह भीषण हादसे का शिकार हो गई। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के पास एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार सभी सात लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 23 जुलाई 2026 की सुबह हुआ। कार में हल्द्वानी के चालक संग्राम सिंह और लखनऊ के गोमतीनगर इलाके के छह पर्यटक सवार थे। पर्यटकों में सिद्धार्थ प्रताप सिंह, निखिल त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी, सिद्धांत सिंह, आदर्श मिश्रा और निखिलेंद्र सिंघल शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद सभी सात घायलों को 40 मीटर गहरी खाई से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक संग्राम सिंह और पर्यटक निखिलेंद्र सिंघल को 108 एंबुलेंस के जरिए तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य पांच पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के कारणों पर बात करते हुए एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि चालक सामने से आ रहे एक वाहन को रास्ता देने के लिए गाड़ी किनारे कर रहा था। उसी समय वहां दीवार बनाने का काम चल रहा था, जिसकी वजह से चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और कार सीधे खाई में जा गिरी। एएसआई सुनील कुमार ने पुष्टि की है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।