Lucknow बना प्रदेश में नंबर वन, 100 दिवसीय टीबी अभियान में हासिल किया पहला स्थान

Lucknow: राजधानी लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में टीबी के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 मार्च से 5 जुलाई 2026 तक चले सौ दिवसीय टीबी अभियान में लखनऊ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय

Lucknow: राजधानी लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में टीबी के खिलाफ जंग में बड़ी कामयाबी हासिल की है। 24 मार्च से 5 जुलाई 2026 तक चले सौ दिवसीय टीबी अभियान में लखनऊ पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने की थी।

लखनऊ ने इस रैंकिंग में कुल 18 अंक हासिल किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी की पहचान, जांच, इलाज और मरीजों को पोषण सहायता जैसे छह मुख्य मानकों पर जिले का मूल्यांकन किया था। लखनऊ ने इन सभी छह संकेतकों में अधिकतम 3-3 अंक प्राप्त किए, जिसके चलते वह जिला रैंकिंग में टॉप पर रहा। इन मानकों में एक्स-रे जांच, एनएएटी टेस्ट, टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट के तहत घर के सदस्यों की जांच और मरीजों को पोषण किट देना शामिल था।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एन.बी. सिंह ने इस सफलता का श्रेय आशा कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य कर्मियों, निजी डॉक्टरों, निक्षय मित्रों और लैब टेक्नीशियनों की टीम वर्क को दिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. ए.के. सिंघल ने पुष्टि की कि अभियान के दौरान लखनऊ ने सभी सूचकांकों में सबसे ज्यादा स्कोर किया। वहीं, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रशासनिक तालमेल और आम लोगों की भागीदारी से ही टीबी को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

बता दें कि यह अभियान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा था। उत्तर प्रदेश ने भी इस दौरान देश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जहां 31 लाख से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग की गई और करीब 1.85 लाख नए टीबी रोगियों की पहचान हुई।