Lucknow में मेडिकल स्टोर के बरामदे से डेढ़ साल की बच्ची गायब, अपहरण की आशंका
Lucknow: राजधानी के चरक चौकी इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता के बीच सो रही थी, लेकिन रात के सन्नाटे में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बच्च
Lucknow: राजधानी के चरक चौकी इलाके में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची अपने माता-पिता के बीच सो रही थी, लेकिन रात के सन्नाटे में वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे की है। बच्ची चरक चौकी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर के बरामदे में अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। जब माता-पिता की नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि बच्ची वहां नहीं थी।
पीड़ित माता-पिता ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस में दर्ज कराई है। घटना को अपहरण की आशंका के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्ची की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि बच्ची का पता लगाया जा सके।