Lucknow में माता-पिता के बीच सो रही डेढ़ साल की बच्ची गायब, पिता ने जताया अपहरण का शक

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चरक चौकी इलाके से एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार देर रात अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, लेकिन रात के अंधेरे में वह रहस्यमय तरीके से लापता हो ग

Lucknow: राजधानी लखनऊ के चरक चौकी इलाके से एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची के अचानक गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार देर रात अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, लेकिन रात के अंधेरे में वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। इस घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और बच्ची की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना चरक चौकी के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर के बरामदे की है। बच्ची रात करीब ढाई बजे अपने माता-पिता के बीच में ही सो रही थी, तभी वह वहां से गायब हो गई। जब परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने पाया कि बच्ची उनके पास नहीं है।

बच्ची के पिता ने इस मामले में अपहरण की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है कि किसी ने उनकी मासूम बच्ची को उठा लिया है। पुलिस अब मेडिकल स्टोर के आसपास के इलाके की जांच कर रही है और मामले की छानबीन में जुटी है।