Lucknow से महबूबनगर के लिए जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन, गोमतीनगर स्टेशन से होगा संचालन

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब तेलंगाना के महबूबनगर जाना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। रेलवे जल्द ही लखनऊ से महबूबनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसका संचालन गोमतीनगर स्टेशन से कि

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब तेलंगाना के महबूबनगर जाना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा। रेलवे जल्द ही लखनऊ से महबूबनगर के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने जा रहा है, जिसका संचालन गोमतीनगर स्टेशन से किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड ने इस नई सेवा की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित रेल मार्गों पर अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC लेने की प्रक्रिया चल रही है। इस सीधी ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

फिलहाल लखनऊ और महबूबनगर के बीच कुछ साप्ताहिक ट्रेनें पहले से चल रही हैं, जो लखनऊ चारबाग, ऐशबाग और गोमतीनगर स्टेशनों से संचालित होती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए मौजूदा सेवाओं की कुछ अहम जानकारियां नीचे दी गई हैं:

विवरण जानकारी
सबसे तेज ट्रेन GKP YPR EXPRESS (15023)
यात्रा का समय लगभग 30 से 42 घंटे
कुल दूरी करीब 1747 किमी
Sleeper किराया ₹745 से शुरू
3A किराया ₹1945 से शुरू
2A किराया ₹2805 से शुरू