Lucknow में स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली तिरंगा यात्रा, बंगला बाजार से आशियाना तक गूंजे देशभक्ति के नारे
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का जबरदस्त माहौल देखा गया। 11 अगस्त को शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे।
Lucknow: स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का जबरदस्त माहौल देखा गया। 11 अगस्त को शहर में एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे। यह यात्रा बंगला बाजार चौराहे से शुरू होकर आशियाना चौराहे तक पहुंची, जहां लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया।
उत्तर प्रदेश में ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान 10 से 15 अगस्त, 2026 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 से 12 अगस्त तक मंडल और शहरी वार्डों में यात्राएं निकाली जा रही हैं, जबकि 13 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर मुख्य यात्राएं आयोजित होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 9 अगस्त को लखनऊ में 5 कालिदास मार्ग से विधान भवन तक मार्च निकालकर इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके साथ ही उन्होंने 11 अगस्त को गोरखपुर में भी एक तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगे को भारत के सम्मान और गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि है। सीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और उसकी सेल्फी अपलोड करें। सरकार ने इस साल प्रदेश के पांच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है।
इस आयोजन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। मंत्री अनिल राजभर ने इस मौके पर कहा कि वंदे मातरम और तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय पर्व हैं और इन्हें किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। उन्होंने इसे देश की एकता का प्रतीक बताया।