Lucknow में चोरों का आतंक, तीन इलाकों के घरों से लाखों के जेवर और नकदी पार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। मानकनगर, गोमतीनगर और पीजीआई क्षेत्र में हुई इन वार
Lucknow: राजधानी लखनऊ में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। मानकनगर, गोमतीनगर और पीजीआई क्षेत्र में हुई इन वारदातों में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी हो गई है।
पहली घटना मानकनगर के चित्रगुप्तनगर इलाके की है, जहां सचिन सिंह के किराए के घर को चोरों ने निशाना बनाया। 22 जून की देर रात हुई इस चोरी में 30 हजार रुपये नगद, मोबाइल और लाखों के जेवर गायब मिले। वहीं, पीजीआई के चरण भट्ठा रोड स्थित यमुनापुरम में अभय कुमार सिंह के घर में 19 से 21 जून के बीच चोरी हुई। यहां चोरों ने दो लाख रुपये और लाखों के जेवरात पार कर दिए। इस वारदात के सीसीटीवी फुटेज में मास्क पहने दो चोर नजर आए हैं।
तीसरी वारदात गोमतीनगर के विकासखंड-5 में हुई, जहां हरीराम वर्मा के घर से चोरों ने लाखों का माल चोरी कर लिया। यह घटना 22-23 जून की रात की है, जिसकी रिपोर्ट पीड़ित ने मंगलवार को दर्ज कराई। इस मामले के सीसीटीवी फुटेज में भी चोरों की करतूत कैद हुई है।
लखनऊ पुलिस ने तीनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।