Lucknow में पुलिस अफसर के घर चोरी, IAS अफसर के मकान में रहते थे ACP, लाखों के जेवर और कैश गायब

Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां तैनात एक पुलिस अधिकारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वह एक I

Lucknow: राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम कॉलोनी में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। यहां तैनात एक पुलिस अधिकारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी पार कर दिए। हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वह एक IAS अफसर का है और वहां किराए पर रहने वाले शख्स खुद पुलिस विभाग में ACP के पद पर तैनात हैं।

यह मामला टलकटोरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित ACP रंजीत कुमार, जो वर्तमान में बाजारखला में तैनात हैं, करीब 20 दिन पहले ही IAS अफसर हिमांशु गौतम के इस मकान में किराए पर रहने आए थे। शनिवार दोपहर जब ACP रंजीत कुमार अपनी ड्यूटी पर थे, तब चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि घर का बाहरी दरवाजा खुला था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुसे।

चोरों ने घर के एक कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे लॉकर को जबरन खोल लिया। वहां रखे लाखों रुपये के कीमती सामान और कैश चोरी कर लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अब तक मिली फुटेज में दो संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।