Lucknow में शहीद के बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, गहनों समेत घरेलू सामान भी ले गए चोर

Lucknow: राजधानी के पीजीआई इलाके में चोरों ने एक शहीद के बंद घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के गहने और घर का कीमती सामान पार कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब घर की महिला सदस्य गांव गई

Lucknow: राजधानी के पीजीआई इलाके में चोरों ने एक शहीद के बंद घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के गहने और घर का कीमती सामान पार कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब घर की महिला सदस्य गांव गई हुई थीं।

जानकारी के मुताबिक, शहीद शैलेंद्र सिंह तोमर की पत्नी प्रतिभा सिंह 11 जुलाई को अपने गांव गई थीं। जब वह 14 जुलाई, मंगलवार की रात को वापस लौटीं, तो उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का पता चला।

चोरों ने घर से सोने की दो अंगूठियां, सोने की बालियां, एक सोने का लॉकेट और चांदी की दो जोड़ी पायल चुरा ली हैं। गहनों के अलावा चोरों ने घर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिक्सर, प्रेस, बर्तन, मोबाइल चार्जर और कुछ जरूरी कागजात भी उठा लिए। यह पूरी वारदात पीजीआई क्षेत्र की एकता नगर साहू कॉलोनी में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रतिभा सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी का सामान बरामद होगा।