Lucknow में ‘द लेसन’ नाटक का मंचन, समाज की बेरुखी और उदासीनता को किया गया उजागर

Lucknow: गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से एक नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का नाम ‘The Lesson’ (द लेसन) था, जिसमें समाज की उदासीनता और संवेदनहीनता को द

Lucknow: गोमतीनगर के अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से एक नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का नाम ‘The Lesson’ (द लेसन) था, जिसमें समाज की उदासीनता और संवेदनहीनता को दिखाया गया। इस कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए और कलाकारों की प्रस्तुति को देखा।

इस नाटक का निर्देशन Tushar Bajpai ने किया था। कहानी एक प्रोफेसर, उसके छात्र और एक नौकरानी के इर्द-गिर्द घूमती है। नाटक में दिखाया गया कि प्रोफेसर अपने छात्र की हत्या कर देता है क्योंकि वह सवालों के सही जवाब नहीं दे पाता। प्रोफेसर के लिए यह एक आम बात थी और उसे इस कृत्य का कोई पछतावा नहीं था। वहीं, घर की नौकरानी यह सब देखती रही लेकिन उसने इसे रोकने के लिए कोई खास कोशिश नहीं की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Padma Shri Dr. Anil Rastogi मौजूद रहे। उनके साथ Dr. Sanjay Mehrotra और Dr. Chandana Mehrotra ने भी शिरकत की। नाटक के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि आज का समाज दूसरों के दुख और हिंसा के प्रति कितना उदासीन हो गया है।