Lucknow के ठाकुरगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया पीटकर हत्या करने का आरोप
Lucknow/Thakurganj : लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के 6 साल बाद युवती की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की ग
Lucknow/Thakurganj : लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शादी के 6 साल बाद युवती की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की पीट-पीटकर हत्या की गई है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए परिवार ने बताया कि मंगलवार शाम को दामाद ने उन्हें फोन किया था। फोन पर उसने कहा कि उसकी पत्नी ने जहर खा लिया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि युवती के सिर और नाक से खून निकल रहा था।
परिजनों ने दामाद की बात को नकारते हुए सीधे तौर पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि मौत की असली वजह क्या थी और क्या यह वाकई जहर का मामला है या फिर किसी हमले का नतीजा।