Lucknow के ठाकुरगंज थाने से चोरी का आरोपी फरार, सिपाही पर FIR दर्ज; तलाश में 6 टीमें लगीं

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार हो गया है। चोरी के मामले में पकड़े गए मो. शानू उर्फ समद ने पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाबी हासिल की। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गय

Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज थाने में पुलिस की गिरफ्त से एक आरोपी फरार हो गया है। चोरी के मामले में पकड़े गए मो. शानू उर्फ समद ने पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाबी हासिल की। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और लापरवाही बरतने वाले सिपाही पर मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तहसीनगंज निवासी आरोपी शानू सोमवार सुबह करीब 7 बजे थाने में था। उसने पहरे पर तैनात रिक्रूट सिपाही अजीत कुमार से शौच जाने की अनुमति मांगी और जैसे ही उसे मौका मिला, वह वहां से फरार हो गया। सिपाही ने इस बारे में करीब 35 मिनट बाद रात्रि अफसर पंकज सिंह को सूचना दी, जिससे आरोपी को भागने का पर्याप्त समय मिल गया।

ठाकुरगंज थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी शानू और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले सिपाही अजीत कुमार दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए छह टीमें गठित की हैं, जो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं।