Lucknow में सांड की हत्या का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; चाकू और चापड़ बरामद
Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में एक बंद पड़ी राइस मिल में सांड की गला रेतकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने यह कामयाबी घटना के 48 घंटे के भीतर हासिल की है। पश्चिमी जोन की सर्विलांस ट
Lucknow: राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में एक बंद पड़ी राइस मिल में सांड की गला रेतकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने यह कामयाबी घटना के 48 घंटे के भीतर हासिल की है। पश्चिमी जोन की सर्विलांस टीम और ठाकुरगंज पुलिस ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया और आरोपियों को दबोचा।
यह पूरा मामला 5 अगस्त 2026 को सामने आया था, जब न्यू हैदरगंज स्थित एक बंद धान मिल में सांड का गला कटा हुआ शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे थे। वैज्ञानिक तरीके से सबूत जुटाने के बाद पशु चिकित्सक की मौजूदगी में शव को नियमानुसार दफनाया गया था। इस मामले में चौकी प्रभारी रिंग रोड आशीष सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें बनाई थीं। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सर्विलांस की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर शिवम भट्ठा के पास घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम, अल्लाह रखा उर्फ लल्ले और मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कासिम और अल्लाह रखा के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो चाकू, एक चापड़ और तीन बोरियां बरामद की हैं। इन बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अब आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।