Lucknow में टेनिस टूर्नामेंट: UP के अक्षित कौशिक ने मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अक्षित कौशिक ने लखनऊ में खेले जा रहे आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवे

Lucknow: उत्तर प्रदेश के अक्षित कौशिक ने लखनऊ में खेले जा रहे आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली है। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड के कड़े मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। यह टूर्नामेंट लखनऊ के कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में आयोजित किया जा रहा है।

अक्षित कौशिक ने क्वालीफाइंग राउंड के मैच में अपने ही राज्य के खिलाड़ी गुलवीर सिंह तोमर को सीधे सेटों में 6-0, 6-2 से हराया। रविवार, 28 जून 2026 को क्वालीफाइंग राउंड के सभी मुकाबले पूरे हो गए। अब मुख्य ड्रॉ के मैच सोमवार सुबह 29 जून से शुरू होंगे। इस पूरे टूर्नामेंट का आयोजन समिट केसरी द्वारा किया गया है।

इस प्रतियोगिता में देशभर से कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। अक्षित के अलावा गुजरात के देव, महाराष्ट्र के पार्थ, तेलंगाना के देवहर्षित नीलम, शशांक, गुजरात के कनिष्क जेटली, देवराज गोहिल, राजस्थान के आयुष शर्मा, दिल्ली के कनिष्क पाल, तेलंगाना के राघव प्रभु, महाराष्ट्र के तुषार जसवानी, प्रणव गोहिल, दिल्ली के प्रज्ञान भाटी, महाराष्ट्र के अर्णव और फतेहयाब सिंह ने भी क्वालीफाई किया है।

पुरुष एकल वर्ग में कुछ खिलाड़ियों को वरीयता भी दी गई है। हरियाणा के जनित को पहली वरीयता मिली है, जबकि मध्य प्रदेश के दीप को दूसरी वरीयता दी गई है। इसके अलावा कर्नाटक के सूरज तीसरी और दिल्ली के वंश बिष्ट चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।