Lucknow में विवाद के बाद महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिसकर्मी और लोगों ने बचाया
Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में मंगलवार शाम एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद शारदा नहर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर न
Lucknow: राजधानी के तेलीबाग इलाके में मंगलवार शाम एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद शारदा नहर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से महिला को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
यह घटना 14 जुलाई 2026 की देर शाम तेलीबाग चौराहे के पास हुई। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि नाराज महिला ने अचानक पास ही स्थित शारदा नहर में छलांग लगा दी।
नहर में कूदते ही वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर (TSI), महिला के पति और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सभी ने मिलकर महिला को पानी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है।