Lucknow में गोमती नदी से मिला 16 साल की किशोरी का शव, इंस्टाग्राम पर बात करने को लेकर मां ने छीना था मोबाइल

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में तीन दिनों से लापता एक 16 साल की किशोरी का शव गोमती नदी से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान सेजल के रूप में हुई है, जो त्रिवेणी नगर के आदर्शपुरम की रहने वाली थी। पुलिस अब इस मामले की जांच

Lucknow: राजधानी के अलीगंज इलाके में तीन दिनों से लापता एक 16 साल की किशोरी का शव गोमती नदी से बरामद हुआ है। मृतका की पहचान सेजल के रूप में हुई है, जो त्रिवेणी नगर के आदर्शपुरम की रहने वाली थी। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर किशोरी नदी तक कैसे पहुंची।

अलीगंज थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि सेजल के पिता शिव सागर मड़ियांव के फैजुल्लागंज पावर हाउस में संविदा कर्मचारी हैं। वह अपनी पत्नी इंद्रा देवी और बेटियों प्रियंका, मेनका और सेजल के साथ रहते थे। घर में विवाद तब शुरू हुआ जब सेजल इंस्टाग्राम पर किसी युवक से बात करने लगी थी।

बताया गया कि इस बात से नाराज होकर मां ने सेजल को डांटा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। इसके बाद किशोरी अचानक लापता हो गई और तीन दिन बाद उसका शव गोमती नदी से मिला। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।