Lucknow में घूस देने पर ही साफ होता है सीवर, Swej India के कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोप

Lucknow : राजधानी के पुराने लखनऊ स्थित मालवीय नगर वार्ड के लोग इन दिनों सीवर की समस्या से बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की कार्यदायी संस्था Swej India के कर्मचारी सीवर सफाई के नाम पर घूस मांगत

Lucknow : राजधानी के पुराने लखनऊ स्थित मालवीय नगर वार्ड के लोग इन दिनों सीवर की समस्या से बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नगर निगम की कार्यदायी संस्था Swej India के कर्मचारी सीवर सफाई के नाम पर घूस मांगते हैं। लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें ‘खर्चा-पानी’ नहीं मिलता, तब तक सीवर की सफाई नहीं होती और कर्मचारी बिना काम पूरा किए ही वापस लौट जाते हैं।

मालवीय नगर वार्ड के अनुपम नगर और मोतीझील कॉलोनी में हालात काफी खराब हैं। यहां सीवर ओवरफ्लो होने की वजह से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और घरों के अंदर तक कीड़े घुस रहे हैं। इस समस्या को और बढ़ाने में Lucknow Development Authority (LDA) के काम का भी हाथ बताया जा रहा है। मोतीझील के सौंदर्यीकरण के लिए बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल की वजह से हबीब नगर, सती बाग और अनुपम नगर रोड में पानी का बैकफ्लो हो रहा है, जिससे जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

क्षेत्र के स्थानीय पार्षद ने भी Swej India पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पार्षद का कहना है कि संस्था ने काम पर बहुत कम कर्मचारियों को लगाया है, जिससे रखरखाव सही से नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा वार्ड के पार्कों की हालत भी खस्ता है क्योंकि उद्यान विभाग से फूल-पौधे नहीं मिल रहे हैं।

यह समस्या सिर्फ मालवीय नगर तक सीमित नहीं है। जनकीपुरम प्रथम वार्ड में भी 2 जुलाई को इसी तरह की शिकायतें सामने आईं। वहां के लोगों का कहना है कि सीवर चोक होने पर Swej India के कर्मचारी एक महीने तक सिर्फ लाइन का पता लगाने का बहाना बनाते हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यहां के अधिकारी और कर्मचारी शिकायत होने पर अपना ट्रांसफर कराकर भाग जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इन समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।