Lucknow में स्कॉर्पियो सवारों ने युवक पर किया हमला, सिर पर धारदार हथियार से वार, मुकदमा दर्ज

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक युवक पर स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में युवक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित युवक ने तुरंत थाने पहुँचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने हमलावरों के नाम भी बताए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।