UP : लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एयरपोर्ट जा रही महिला यात्रियों की कार का कुछ लोगों ने पीछा किया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने महिलाओं की गाड़ी को रोकने की कोशिश की और
UP : लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक डराने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एयरपोर्ट जा रही महिला यात्रियों की कार का कुछ लोगों ने पीछा किया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार लोगों ने महिलाओं की गाड़ी को रोकने की कोशिश की और विरोध करने पर हथियार दिखाकर धमकी दी।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, महिला यात्री अपनी कार से एयरपोर्ट की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कार को ओवरटेक किया और जबरन रोकने की कोशिश की। जब महिलाओं ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने चालक को असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
इलाके में दहशत का माहौल
सुशांत गोल्फ सिटी जैसे पॉश इलाके में इस तरह की वारदात से लोग सहमे हुए हैं। बीच सड़क पर हथियार दिखाकर धमकी देना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। पीड़ित महिलाओं ने इस घटना की जानकारी दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।