Lucknow में गोदाम में घुसे चोर ने गार्ड पर की फायरिंग, छर्रे लगने से एक घायल
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अंसल सेक्टर एल में स्थित एक गोदाम में चोरी की कोशिश कर रहे बदमाश ने सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गार्ड गंभीर रूप से
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अंसल सेक्टर एल में स्थित एक गोदाम में चोरी की कोशिश कर रहे बदमाश ने सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
यह पूरी घटना शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे की है। बताया गया कि एक अज्ञात चोर गोदाम के अंदर घुस गया था। जब वहां तैनात 36 वर्षीय गार्ड पंकज यादव ने चोर को देखा और उसका पीछा करना शुरू किया, तो घबराकर चोर ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली के छर्रे लगने की वजह से पंकज यादव घायल हो गए।
घटना के बाद घायल गार्ड को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक पंकज यादव की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और इलाके में उसकी तलाश शुरू कर दी है।