Lucknow में चाय की दुकान पर दबंगों का हमला, दुकानदार को पीटा और सामान किया तहस-नहस
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार शाम को दबंगों ने एक चाय-समोसे की दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने न केवल दुकान का सामान तोड़ दिया, बल्कि विरोध करने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई भी की। इस घटन
Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार शाम को दबंगों ने एक चाय-समोसे की दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने न केवल दुकान का सामान तोड़ दिया, बल्कि विरोध करने पर दुकानदार की बेरहमी से पिटाई भी की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
यह पूरी घटना अहिरन ढकवा पुल के पास हुई। पीड़ित दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि वह वहां अपनी चाय-समोसे की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार शाम को कुछ लोग बोलेरो कार में सवार होकर आए और अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान दुकान में रखा सामान पूरी तरह तहस-नहस कर दिया गया।
संजय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में आशीष यादव, विमलेश, जतीन, चमन और सुधाकर यादव समेत कई अज्ञात लोगों के नाम बताए हैं। दुकानदार का आरोप है कि ये सभी लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। संजय ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।