Lucknow में भूसे से लदा ट्रक पलटा, सुल्तानपुर रोड पर 3 किलोमीटर लंबा जाम, ढाई घंटे तक फंसे रहे लोग
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ दुलारमऊ गांव के पास भूसे से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे की वजह से सुल्तानपुर रोड पर यातायात पूरी तर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहाँ दुलारमऊ गांव के पास भूसे से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे की वजह से सुल्तानपुर रोड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ट्रक पलटने के कारण खुर्दही से लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक करीब 3 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीर घंटों तक फंसे रहे। यह जाम लगभग ढाई घंटे तक बना रहा, जिससे आवाजाही में काफी दिक्कत आई।
स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि इस दौरान मौके पर यातायात पुलिस की अनुपस्थिति दिखी, जिसकी वजह से जाम को खुलवाने में ज्यादा समय लगा। काफी मशक्कत के बाद यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सका।