UP में सड़क हादसे में 4 मजदूरों की मौत, लखनऊ के सुल्तानपुर हाईवे पर पलटी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Lucknow: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में सुल्तानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार चार मजदूरों की जान चली गई। ह
Lucknow: लखनऊ के गोसाईंगंज इलाके में सुल्तानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 4:45 बजे ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली पर सवार चार मजदूरों की जान चली गई।
हादसा गंगागंज के पास हुआ, जहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटते ही मजदूर ईंटों के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही गोसाईंगंज पुलिस, फायर सर्विस और NHAI की टीम मौके पर पहुँची। बचाव दल ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया और मलबे को काटकर मजदूरों की लाशें बाहर निकालीं। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोसाईंगंज ले जाया गया, जहाँ तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया और चौथे ने ट्रामा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान संदीप रावत, पीतांबर रावत, पवन रावत और बलराम रावत के रूप में हुई है। ये सभी बाराबंकी जिले के रहने वाले थे। संदीप, पीतांबर और पवन कोठी थाना क्षेत्र के इलिचपुर मजरे पड़रांवा के निवासी थे, जबकि बलराम सरायनदर गाँव का रहने वाला था। बताया गया है कि ट्रैक्टर चला रहा पीतांबर रावत बाराबंकी के अचकाकामऊ स्थित देशराज के आरबीएफ ईंट भट्ठे पर काम करता था।
डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया था, जिसे पुलिस और NHAI की टीम ने मिलकर बहाल कराया। मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है और उनके घर में मातम छाया हुआ है।