Lucknow में छात्रों के दो गुट भिड़े, घर में घुसकर किया हमला, पिस्टल तानकर सोने का ब्रेसलेट छीना
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक युवक को पिस्टल की नो
Lucknow: राजधानी के चिनहट इलाके में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक युवक को पिस्टल की नोक पर धमकाया गया और उससे करीब 2 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट लूट लिया गया।
घटना 20 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है। शिकायतकर्ता तलहा मोबीन, जो एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हैं, के मुताबिक राहुल प्रताप सिंह उर्फ बिहारी, मेघराज गिरी, आयुष रघुवंशी, साजिल और शुभम सिंह अपने साथियों के साथ उनकी गली में खड़े थे। वहां उन्होंने तलहा के दोस्तों प्रिंस और राज के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे लेकर आए और फ्लैट के अंदर घुस गए। वहां मौजूद हर्षित पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसका गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की गई। इसी बीच कृष्ण मोहन यादव ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर पिस्टल तान दी और उनके हाथ से सोने का ब्रेसलेट छीन लिया।
तलहा मोबीन जब जिम से लौटे, तब उन्हें इस पूरी घटना की जानकारी मिली। आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उन्हें और उनके दोस्तों को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।