Lucknow में सहपाठी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद की हत्या, गला रेतकर उतारा मौत के घाट
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक स्नातक की छात्रा स्मृति पांडेय की उसके ही सहपाठी देवांश पाठक ने दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब छात्रा घर पर अ
Lucknow: राजधानी के पारा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक स्नातक की छात्रा स्मृति पांडेय की उसके ही सहपाठी देवांश पाठक ने दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। यह वारदात तब हुई जब छात्रा घर पर अकेली थी और उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।
जानकारी के मुताबिक, 17 वर्षीय स्मृति पांडेय टीएस मिश्रा कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी देवांश पाठक 19 साल का है और स्मृति का सहपाठी है। घटना बुधवार की है, जब स्मृति की बड़ी बहन कॉलेज गई थी और माता-पिता अमेठी गए हुए थे। बताया जा रहा है कि देवांश को शक था कि स्मृति अन्य लड़कों से बात करती है, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। छात्रा के शरीर पर चाकू के 12 निशान मिले हैं।
हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आरोपी तीन घंटे तक शव के पास ही बैठा रहा। जब बड़ी बहन जागृति दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौटी, तो उसने स्मृति को खून से लथपथ पाया और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपी देवांश को घायल अवस्था में मोबाइल चलाते हुए पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। डॉक्टरों के पैनल ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम किया, जिसमें मौत का कारण गला कटना और अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है। पीड़ित परिवार की मांग पर पुलिस ने केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं। गुरुवार दोपहर छात्रा का अंतिम संस्कार ठाकुरगंज के गुलाला घाट पर किया गया।