Lucknow के संस्कृत गुरुकुल से 16 साल की छात्रा लापता, रात में मोबाइल पर बात करने के बाद हुई गायब
Lucknow: लखनऊ के एक संस्कृत गुरुकुल में दाखिला लेने के कुछ ही घंटों बाद एक 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा रात के समय मोबाइल पर बात कर रही थी और उसके बाद वह अचानक गायब हो गई। इस
Lucknow: लखनऊ के एक संस्कृत गुरुकुल में दाखिला लेने के कुछ ही घंटों बाद एक 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। जानकारी के मुताबिक, छात्रा रात के समय मोबाइल पर बात कर रही थी और उसके बाद वह अचानक गायब हो गई। इस घटना के बाद गुरुकुल परिसर में हड़कंप मच गया है।
छात्रा के गायब होने के बाद गुरुकुल के संचालक और उनकी पत्नी ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है कि छात्रा अपनी मर्जी से गई है या कोई अन्य कारण है।
लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने के मामले लगातार चर्चा में हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 8 जून 2026 के बीच शहर में कुल 261 नाबालिग लड़कियां लापता बताई गईं। इनमें से 227 लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है, जबकि 34 लड़कियां अभी भी लापता हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में लखनऊ पुलिस कमिश्नर को बाकी बची 34 लड़कियों की प्रगति रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।
पुलिस ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद हाल ही में तीन अलग-अलग मामलों में चार लापता लड़कियों को बरामद किया है और चार संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं, लखनऊ के गुरुकुलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहले भी गंभीर सवाल उठे हैं। अप्रैल 2026 में रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में 11 साल के छात्र दिव्यांश की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया था, जिसमें संचालक सौरभ मिश्रा और उनकी सहयोगी हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया गया था।