Lucknow की अपेक्षा सिंह बनीं AKTU बी.फार्म टॉपर, 8.91 CGPA के साथ जीता स्वर्ण पदक

Lucknow: लखनऊ की एक छात्रा ने अपनी मेहनत से पूरे प्रदेश में नाम कमाया है। आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च (ACPR) की छात्रा अपेक्षा सिंह ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की बी.फार्म अंतिम वर

Lucknow: लखनऊ की एक छात्रा ने अपनी मेहनत से पूरे प्रदेश में नाम कमाया है। आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च (ACPR) की छात्रा अपेक्षा सिंह ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) की बी.फार्म अंतिम वर्ष की मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

अपेक्षा सिंह ने 8.91 CGPA स्कोर किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े सभी फार्मेसी कॉलेजों में टॉप किया है। उनकी इस शानदार सफलता के लिए उन्हें स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा।