Lucknow में खुद को STF कर्मी बताकर SBI गार्ड की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस शांत
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक कार सवार व्यक्ति ने खुद को STF का अधिकारी बताकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके मे
Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक कार सवार व्यक्ति ने खुद को STF का अधिकारी बताकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में चर्चाएं तेज हैं। पीड़ित गार्ड ने पुलिस से मदद मांगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम अरविंद कुमार सिंह है, जो पैकरामऊ के रहने वाले हैं और SBI में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात हैं। आरोपी व्यक्ति कार से आया था और उसने अपनी पहचान STF कर्मी के रूप में बताई, जिसके बाद उसने गार्ड के साथ मारपीट की।
पीड़ित अरविंद कुमार सिंह ने इस मामले की शिकायत गुडंबा थाने में दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि तहरीर देने के दो दिन बाद भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे पीड़ित काफी परेशान है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।