Lucknow में STF अधिकारी बनकर लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिसकर्मियों की मिली संलिप्तता
UP/Lucknow: लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है जो STF अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह गिरोह क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में निवेश के नाम पर लोगों को भारी मुनाफे का लालच देता था और फिर उन्हें डरा
UP/Lucknow: लखनऊ में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह को पकड़ा है जो STF अधिकारी बनकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। यह गिरोह क्रिप्टोकरेंसी और बिटकॉइन में निवेश के नाम पर लोगों को भारी मुनाफे का लालच देता था और फिर उन्हें डराकर उनकी सारी रकम लूट लेता था। इस मामले में पुलिस विभाग के कुछ लोगों की मिलीभगत भी सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य पहले लोगों को निवेश के लिए फंसाते थे। जब पीड़ित व्यक्ति नकदी लेकर आते थे, तब यह गिरोह बिना नंबर प्लेट वाली बोलेरो गाड़ी से उनका रास्ता रोकता था। खुद को STF अधिकारी बताकर वे पीड़ितों पर अवैध लेनदेन और काले धन का आरोप लगाते थे और जेल भेजने की धमकी देकर पैसे लूट लेते थे।
इस कार्रवाई में पुलिस ने जावेद हुसैन, आसिफ, प्रवेश त्रिपाठी और सिपाही पूरन सिंह को गिरफ्तार किया है। इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड RPF का दारोगा जय प्रकाश बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। साथ ही कमता पुलिस चौकी के प्रभारी मोहित की भी इस गिरोह में संलिप्तता पाई गई है, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने इस मामले में शामिल संदिग्ध पुलिसकर्मियों की आय और संपत्ति की जांच के आदेश दिए हैं। अगर उनके पास वेतन के अलावा ज्यादा संपत्ति मिलती है और उसका सही जवाब नहीं मिलता, तो उन पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।