Lucknow के राज्य संग्रहालय में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग, ‘खुशियों की पाठशाला’ में उमड़ा उत्साह

Lucknow: लखनऊ राज्य संग्रहालय में बच्चों के लिए ‘खुशियों की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम के जरिए बच्चों को ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी पारंपरिक भारतीय कला सिखाई गई। इसका मुख्य मकसद बच्चों के अंदर रचन

Lucknow: लखनऊ राज्य संग्रहालय में बच्चों के लिए ‘खुशियों की पाठशाला’ का आयोजन किया गया। इस खास कार्यक्रम के जरिए बच्चों को ब्लॉक प्रिंटिंग जैसी पारंपरिक भारतीय कला सिखाई गई। इसका मुख्य मकसद बच्चों के अंदर रचनात्मकता को बढ़ाना और उन्हें देश की पुरानी कला विधाओं के प्रति जागरूक करना था।

इस कार्यशाला में सिटी मोंटेसरी स्कूल और लखनऊ पब्लिक स्कूल के करीब 61 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इन बच्चों की उम्र 6 से 14 साल के बीच थी और सभी ने बहुत उत्साह के साथ इस गतिविधि में भाग लिया। संग्रहालय प्रशासन का लक्ष्य युवाओं को भारतीय इतिहास, संस्कृति, धर्म और पुरानी जीवन शैली से जोड़ना है।

जानकारी के मुताबिक, ‘खुशियों की पाठशाला’ लखनऊ राज्य संग्रहालय में समय-समय पर चलने वाला एक शैक्षिक प्रोग्राम है। इसमें केवल ब्लॉक प्रिंटिंग ही नहीं, बल्कि चित्रकारी और मिट्टी के बर्तनों को सजाने जैसी अलग-अलग कलात्मक गतिविधियां भी कराई जाती हैं ताकि बच्चे खेल-खेल में अपनी संस्कृति को समझ सकें।