Lucknow के सेंट मैरी कॉलेज में छात्रों को सिखाए गए साइबर सुरक्षा के गुर, पुलिस ने बताई बचाव की टिप्स
Lucknow: शहर के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के खतरों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस की साइबर सेल और एनजीओ प्रयास ने मिलकर कक्
Lucknow: शहर के सेंट मैरी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के खतरों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ पुलिस की साइबर सेल और एनजीओ प्रयास ने मिलकर कक्षा 9 से 12 तक के करीब 400 छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के तरीके समझाए।
साइबर सेल के मुख्य आरक्षी गौरव शुक्ला ने छात्रों को आगाह किया कि वे सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें या कोई भी संवेदनशील जानकारी अपलोड न करें। उन्होंने सलाह दी कि अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या संदेशों पर क्लिक करने से बचें।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नकली APK फाइलों के खतरों के बारे में बताया गया, जिनसे फोन में मैलवेयर आ सकता है। साथ ही ऑनलाइन गेम खेलते समय बरती जाने वाली सावधानियों और अगर व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए तो उसे वापस पाने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न होने पर खुद निपटने के बजाय तुरंत इसकी रिपोर्ट करें।
इस मौके पर साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में एनजीओ प्रयास की समन्वयक अनुषांगी खेमका, कॉलेज के निदेशक गौरव और प्रधानाचार्य मौजूद रहे। छात्रों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और अन्य सामग्री भी बांटी गई ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।