Lucknow में शादी का झांसा देकर छात्रा का यौन शोषण करने वाला SSI सस्पेंड, FIR दर्ज

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात रहे एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक बीएड छात्रा ने आरोप लगाया है कि धर्मवीर शाही नाम के इस पुलिस अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया। मामले की गंभी

Lucknow: राजधानी के आशियाना थाने में तैनात रहे एक सब-इंस्पेक्टर (SSI) पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक बीएड छात्रा ने आरोप लगाया है कि धर्मवीर शाही नाम के इस पुलिस अधिकारी ने शादी का भरोसा देकर उसका यौन शोषण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल ने आरोपी अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायत के मुताबिक, यह मामला फरवरी 2026 के आसपास शुरू हुआ था। छात्रा ने किसी अन्य व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी, जिसके बयान दर्ज करने के लिए उसे आशियाना थाने बुलाया गया था। वहीं से धर्मवीर शाही ने छात्रा से संपर्क किया और शादी का झांसा देकर उसका शोषण शुरू किया। करीब डेढ़ महीने पहले वाराणसी यात्रा के दौरान छात्रा को पता चला कि धर्मवीर पहले से शादीशुदा है।

छात्रा का आरोप है कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी और उसके दो साथियों ने 30 जुलाई 2026 को उसे जबरन कार में खींचने की कोशिश की और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने जब डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की, तो आरोपी उसके घर पहुंचा और सबूत मिटाने के लिए उसके मोबाइल से फोटो, वीडियो और चैट्स डिलीट कर दिए।

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर सिंह ने बताया कि धर्मवीर शाही को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आशियाना थाने में आरोपी पुलिस अधिकारी और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच ACP कैंट सुजीत दुबे को सौंपी गई है।