Lucknow में बदलती जीवनशैली से बढ़ रही हैं गंभीर बीमारियां, एक्सपर्ट्स ने समय पर जांच और आधुनिक इलाज की सलाह दी
Lucknow: शहर में लोगों के रहन-सहन और खान-पान के तरीके में बदलाव आने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या पर चर्चा करने के लिए ‘स्पार्क हेल्थ डायलॉग’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों
Lucknow: शहर में लोगों के रहन-सहन और खान-पान के तरीके में बदलाव आने से गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या पर चर्चा करने के लिए ‘स्पार्क हेल्थ डायलॉग’ का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा और बचाव के तरीकों पर बात की। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलती लाइफस्टाइल स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा संकट बनती जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि बीमारियों से बचने के लिए समय पर जांच करवाना बहुत जरूरी है। विशेषज्ञों ने कहा कि अगर समय रहते बीमारी का पता चल जाए, तो इलाज आसान हो जाता है। चर्चा में स्टेम सेल जैसी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के इस्तेमाल पर भी बात हुई, जो गंभीर बीमारियों से लड़ने में मददगार साबित हो सकती हैं।