Lucknow में स्पा संचालक ने बनाया अनैतिक काम का दबाव, दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उस पर स्पा पार्लर में गलत काम करने का दबाव बनाया और बाद में दहेज की मांग पूर
Lucknow: राजधानी के कैसरबाग इलाके में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उस पर स्पा पार्लर में गलत काम करने का दबाव बनाया और बाद में दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता के अनुसार, करीब चार साल पहले उसकी मुलाकात फतेहपुर के स्पा पार्लर संचालक Sofiyan से हुई थी। आरोप है कि Sofiyan ने उस पर स्पा में अनैतिक काम करने के लिए दबाव डाला, लेकिन महिला ने इसे साफ मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा दिया और कैसरबाग में किराए के मकान में रहकर चार साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में परिवार की सहमति से दोनों का निकाह हुआ और उनका साढ़े तीन साल का एक बेटा भी है।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद भी प्रताड़ना खत्म नहीं हुई और अब उसका पति दो लाख रुपये और जेवरात की मांग कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि 22 फरवरी 2025 को आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। इस मामले में पीड़िता ने शनिवार शाम कैसरबाग कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
कैसरबाग के थाना प्रभारी अंजनी मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में दहेज उत्पीड़न के मामलों में अब नई गाइडलाइंस लागू हैं, जिसके तहत एफआईआर से पहले प्रारंभिक जांच अनिवार्य की गई है ताकि कानूनों का गलत इस्तेमाल न हो। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में यूपी और बिहार जैसे राज्यों में नई दुल्हनों के साथ होने वाली दहेज प्रताड़ना पर चिंता जताई है।