Lucknow में महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता
Lucknow: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक अलग अंदाज में विरोध जताया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय से
Lucknow: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ एक अलग अंदाज में विरोध जताया। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग स्थित जिला कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक एक विरोध मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर बैलगाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे, ताकि यह बताया जा सके कि महंगाई ने आम आदमी का जीना कितना मुश्किल कर दिया है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां ले रखी थीं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यह पूरा मार्च कैसरबाग से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक गया, जहां प्रदर्शनकारियों ने घेराव किया। सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे और पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
सपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के जरिए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की कीमतों को कम करने और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की गई है ताकि आम जनता को राहत मिल सके। सपा नेताओं ने यह भी कहा कि अगर जनता की इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले समय में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।