Lucknow में सपा दफ्तर के बाहर लगे होर्डिंग्स, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश-डिंपल यादव का जताया आभार

Lucknow: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर रविवार को बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इन पोस्टरों के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव को धन्यवाद दिया ग

Lucknow: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर रविवार को बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाए गए। इन पोस्टरों के जरिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव और डिंपल यादव को धन्यवाद दिया गया है। इसे छात्रों की एक बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है।

दरअसल, NEET-UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक विवाद और देशव्यापी छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और अब प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सपा कार्यालय के बाहर लगे इन होर्डिंग्स में उन सभी छात्रों, कार्यकर्ताओं और आम जनता का शुक्रिया अदा किया गया है जिन्होंने CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन को सफल बनाने में दिन-रात मेहनत की। बताया जा रहा है कि ये होर्डिंग्स सपा नेता हल्लूराम सुंदर यादव ने लगवाए हैं। डिंपल यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत उनकी अपनी है।

CJP का यह आंदोलन पिछले 37 दिनों से चल रहा था, जिसके संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। इस आंदोलन की मुख्य मांगें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेना और पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देना था। सरकार द्वारा इन मांगों को स्वीकार करने के बाद अब यह विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।

इस इस्तीफे का असर देश के अन्य हिस्सों में भी दिखा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने इसका जश्न मनाने के लिए तिरंगा रैली बुलाई, वहीं उद्धव ठाकरे और मनीष सिसोदिया ने भी इसे युवाओं और जेन-जेड की जीत बताया। CJP ने इस जीत की खुशी में 26 जुलाई की शाम को देशव्यापी कैंडल मार्च निकालने का भी आह्वान किया था।