Lucknow में सपा पूर्व MLC के बेटे ने मोबाइल शोरूम मालिक पर की फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रसूखदार परिवार के युवक ने मोबाइल शोरूम में घुसकर फायरिंग कर दी। आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व MLC जयचंद्र भदौरिया का बेटा विवेक भदौरिया है। पु
Lucknow: राजधानी के हजरतगंज इलाके में बुधवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक रसूखदार परिवार के युवक ने मोबाइल शोरूम में घुसकर फायरिंग कर दी। आरोपी समाजवादी पार्टी के पूर्व MLC जयचंद्र भदौरिया का बेटा विवेक भदौरिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। विवेक भदौरिया अपनी SUV गाड़ी से हजरतगंज के श्रीराम टावर स्थित ‘लखनऊ मोबाइल वाला’ शोरूम पहुंचे थे। वहां उन्होंने मोबाइल देखने की बात कही, लेकिन इसी दौरान शोरूम के मालिक काविश अदील के साथ उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विवेक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी।
गनीमत रही कि गोली काविश अदील को नहीं लगी, लेकिन इसके बाद आरोपी ने पिस्टल की बट से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में काविश के कंधे और हाथ में चोटें आईं और उनका मोबाइल फोन भी टूट गया। शोरूम में मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और देर रात विवेक भदौरिया को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनके शस्त्र लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विवेक भदौरिया का पुराना रिकॉर्ड भी खराब रहा है और उन पर पहले भी दबंगई करने के आरोप लग चुके हैं।