Lucknow के दक्षिणी जोन के नए DCP मोहम्मद मुस्ताक ने संभाला कार्यभार, शिकायतों के तुरंत निपटारे के दिए निर्देश
Lucknow: लखनऊ के दक्षिणी जोन में नए डीसीपी के रूप में मोहम्मद मुस्ताक ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कर दिया कि जनता की समस्याओं को सुलझाने और अपराधियों पर लगाम लगाने में किसी भी तरह की
Lucknow: लखनऊ के दक्षिणी जोन में नए डीसीपी के रूप में मोहम्मद मुस्ताक ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने साफ कर दिया कि जनता की समस्याओं को सुलझाने और अपराधियों पर लगाम लगाने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं चलेगी। बुधवार को उन्होंने कार्यालय का दौरा किया और कामकाज का जायजा लिया।
आईपीएस मोहम्मद मुस्ताक की नियुक्ति 20 जुलाई 2026 को हुई थी और उन्होंने 22 जुलाई को विधिवत कार्यभार संभाला। इससे पहले वह ललितपुर के पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात थे। कार्यभार संभालते ही उन्होंने ऑफिस के अलग-अलग विभागों जैसे आईजीआरएस सेल, साइबर सेल, मीडिया सेल, गोपनीय शाखा और सर्विलांस शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों और लंबित मामलों की समीक्षा की और कर्मचारियों को अनुशासन के साथ काम करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी मुस्ताक ने वहां मौजूद फरियादियों की बातें सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का निष्पक्ष और समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता आम जनता की शिकायतों का जल्द निपटारा करना और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है। उन्होंने टीम भावना से काम करने और शासन की मंशा के अनुसार संवेदनशील पुलिसिंग करने पर जोर दिया।
इस दौरान एडीसीपी रल्लापल्ली वसंत कुमार और एसीपी ऋषभ यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। यह बदलाव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। इसी क्रम में पूर्व डीसीपी दक्षिणी, आईपीएस अमित कुमार आनंद को अब डीसीपी उत्तरी की जिम्मेदारी दी गई है।