Lucknow में बेटे ने पिता के शव से लगवाया अंगूठा, 3 करोड़ की संपत्ति हड़पने का आरोप

Lucknow: राजधानी के रहीमआबाद इलाके के खड़राहा गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद उनके शव के अंगूठे का इस्तेमाल कागजों पर निशान लगाने के लिए किया। यह पूरी घटना गांव वाल

Lucknow: राजधानी के रहीमआबाद इलाके के खड़राहा गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने पिता की मौत के बाद उनके शव के अंगूठे का इस्तेमाल कागजों पर निशान लगाने के लिए किया। यह पूरी घटना गांव वालों ने चुपके से अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, 75 साल के छतरपाल की तबीयत 7 जुलाई 2026 को बिगड़ी थी और 9 जुलाई को उनका निधन हो गया। आरोप है कि अंतिम संस्कार से ठीक पहले बेटे महेंद्र ने अपने चचेरे भाई की मदद से पिता के शव के अंगूठे के निशान खाली कागजों पर लिए। बताया जा रहा है कि महेंद्र करीब 3 करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति को हड़पना चाहता था।

परिजनों का कहना है कि छतरपाल और उनकी पत्नी शिवदेवी को साल 2023 में ही बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी ने घर से निकाल दिया था। इसके बाद से छतरपाल अपनी बेटियों के पास रह रहे थे और उन्होंने अपनी संपत्ति बेटियों को देने की इच्छा जताई थी। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।

वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। रहीमआबाद इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुणात्मक ने बताया कि छतरपाल और उनकी पत्नी का अपने बेटे और बहू के साथ पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।