Lucknow में जमीन के लिए बेटे ने पार की हद, मृत पिता के शव के अंगूठे के निशान लिए, वीडियो वायरल
Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने जमीन के लालच में अपने मृत पिता के शव के अंगूठे के निशान सादे कागजों पर लिए। यह पूरी घटना 9 जुलाई क
Lucknow/Rahimabad: लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौहा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने जमीन के लालच में अपने मृत पिता के शव के अंगूठे के निशान सादे कागजों पर लिए। यह पूरी घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है, लेकिन इसका वीडियो 13 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस के मुताबिक, मृतक छत्रपाल की उम्र 75 साल थी। उनका अपने बेटे महेंद्र और बहू लक्ष्मी के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि महेंद्र और उसकी पत्नी ने साल 2023 में ही छत्रपाल और उनकी पत्नी शिवदेवी को उनके पैतृक घर से बाहर निकाल दिया था। इसी विवाद के चलते छत्रपाल ने महेंद्र और उसकी पत्नी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था और अपनी करीब 5.5 बीघा जमीन में से 3 बीघा जमीन अपनी बेटियों सुमन, राजरानी और रामरानी के नाम कर दी थी।
बताइए जा रहा है कि 9 जुलाई को छत्रपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अंतिम संस्कार से पहले बेटे महेंद्र ने अपने चचेरे भाई की मदद से पिता के शव के अंगूठे के निशान कागजों पर लिए। गांव के कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। इस जमीन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण त्रिगुणात्मक ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो और परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि अभी तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सादे कागजों पर लिए गए इन निशानों का इस्तेमाल किसी कानूनी दस्तावेज के लिए किया गया है या नहीं।