Lucknow में बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत नाजुक, आरोपी पुलिस हिरासत में
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र के अनौरा खुर्द इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के बीबीडी थानाक्षेत्र के अनौरा खुर्द इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटा अहमदाबाद से वापस घर लौटा था। मंगलवार तड़के घर में किसी बात को लेकर मां और बेटे के बीच मामूली विवाद हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर बेटे ने कुल्हाड़ी उठाई और मां के चेहरे पर कई वार कर दिए। हमले के बाद घायल महिला को तुरंत KGMU ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।