Lucknow में अब पुलिस संभालेगी ट्रैफिक का जिम्मा, AI कैमरों से कटेगा चालान, अलीगंज फैसिलिटेशन सेंटर नगर निगम को मिला
Lucknow: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कमान लखनऊ पुलिस के हाथों में होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की सड़कों पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A
Lucknow: राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की कमान लखनऊ पुलिस के हाथों में होगी। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की सड़कों पर अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक कैमरों का जाल बिछाया जाएगा, जिससे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधी नजर रखी जा सकेगी।
लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (LSCL) के निदेशक मंडल की 27वीं बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। इसी बैठक में तय हुआ कि अलीगंज के अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर को अब नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके साथ ही शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 14 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (UPHCs) को पॉलीक्लिनिक में बदलने का काम भी किया गया है।
नए ट्रैफिक सिस्टम के तहत अब ओवरस्पीडिंग, गलत लेन में गाड़ी चलाने और रेड लाइट जंप करने वालों को ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों के जरिए पकड़ा जाएगा और उनके ई-चालान सीधे घर पहुंचेंगे। यह सिस्टम अगस्त 2026 से लागू होगा, जिससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और जाम की समस्या कम होगी। इसके अलावा, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी गाड़ियों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की सुविधा भी होगी। पुलिस कमिश्नरेट में हुए बदलावों के बाद अब महेश त्यागी को ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो इस पूरे सिस्टम के प्रबंधन को देखेंगे।