Lucknow की दो बहनों ने बनाया अनोखा गेम, 40 देशों में हुई डिमांड, कमाई 95 लाख के पार

Lucknow: लखनऊ की दो बहनों ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसा कार्ड गेम बनाया है जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। मृणालिनी मित्रा और न्योनिका मित्रा ने मिलकर ‘One More Page’ नाम का एक टेबलटॉप कार्ड गेम तैयार कि

Lucknow: लखनऊ की दो बहनों ने अपनी सूझबूझ से एक ऐसा कार्ड गेम बनाया है जिसकी चर्चा अब पूरी दुनिया में हो रही है। मृणालिनी मित्रा और न्योनिका मित्रा ने मिलकर ‘One More Page’ नाम का एक टेबलटॉप कार्ड गेम तैयार किया है। यह गेम अब अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे 40 से ज्यादा देशों में पसंद किया जा रहा है और एक सफल ग्लोबल स्टार्टअप बन चुका है।

इस गेम को बनाने के पीछे एक भावुक कहानी है। दोनों बहनों की मां कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। मां की देखभाल के दौरान होने वाले मानसिक तनाव को कम करने के लिए उन्होंने इस गेम का आइडिया सोचा। उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति को इसमें शामिल किया और हाथ से बनी पेंटिंग और पारंपरिक कहानी सुनाने के तरीके को गेम का हिस्सा बनाया।

शुरुआत में उन्होंने इस गेम के किरदारों को यूट्यूब पर लॉन्च किया ताकि लोग इसे पसंद कर रहे हैं या नहीं, यह पता चल सके। अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे बाजार में उतारा गया। दोनों बहनें काफी पढ़ी-लिखी हैं, मृणालिनी ने Oxford University से और न्योनिका ने London School of Economics से अपनी पढ़ाई पूरी की है।

इस स्टार्टअप ने अब तक 95 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व कमाया है। यह गेम मुख्य रूप से लोगों का तनाव कम करने और उन्हें मानसिक शांति देने के उद्देश्य से बनाया गया है। वर्तमान में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में इस गेम की भारी डिमांड है।