Lucknow में रिश्वत मांगते दरोगा का वीडियो वायरल, पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड
Lucknow: राजधानी के रहीमआबाद थाने में तैनात एक दरोगा रिश्वत मांगते हुए पकड़े गए हैं. सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए
Lucknow: राजधानी के रहीमआबाद थाने में तैनात एक दरोगा रिश्वत मांगते हुए पकड़े गए हैं. सोशल मीडिया पर रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरोगा गुड्डू प्रसाद को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
पूरा मामला धोखाधड़ी के एक केस से जुड़ा है. Bank of India की गहदो ब्रांच से संतोष कुमार द्विवेदी ने सोने के बदले करीब 9.14 लाख रुपये का लोन लिया था. आरोप है कि बैंक के वैलुअर सत्यम सोनी ने सोने की कीमत ज्यादा बताकर लोन दिलाया. इस मामले में बैंक मैनेजर ने संतोष द्विवेदी और सत्यम सोनी के खिलाफ FIR No. 59/2026 दर्ज कराई थी. संतोष द्विवेदी के भाई विष्णु कुमार द्विवेदी ने आरोप लगाया कि दरोगा गुड्डू प्रसाद इस केस में राहत दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे.
पीड़ित विष्णु द्विवेदी ने यह भी आरोप लगाया कि 17 मई को उनके बेटे शंतनु को अवैध रूप से हिरासत में रखकर पीटा गया और 25 हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा गया. इस पूरे घटनाक्रम का करीब 50 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें रिश्वत की बात हो रही थी. वीडियो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर रहीमआबाद अरुण कुमार ने इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी.
पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए इस घटना पर नाराजगी जताई. DCP नॉर्थ गोपाल चौधरी के निर्देश पर ACP अलीगंज को इस मामले की निष्पक्ष जांच सौंपी गई है. जांच अधिकारी अब दरोगा और शिकायतकर्ता दोनों के बयान दर्ज कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.