Lucknow में श्रीमद्भगवद्गीता व्याख्यानमाला का आयोजन, जीवन की सफलता और सार्थकता पर हुई चर्चा

UP/Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार को एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महामना मालवीय मिशन के मालवीय सभागार में श्रीमद्भगवद्गीता व्याख्यानमाला रखी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को गीता के नजरिए से जीवन

UP/Lucknow: लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में रविवार को एक खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ। महामना मालवीय मिशन के मालवीय सभागार में श्रीमद्भगवद्गीता व्याख्यानमाला रखी गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को गीता के नजरिए से जीवन में सफलता और सार्थकता का मतलब समझाना था।

यह आयोजन श्रीमद्भगवद्गीता समिति और महामना मालवीय मिशन के साझा सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य आचार्य स्वामी कृष्णकांत जी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता सिर्फ एक धार्मिक किताब नहीं है, बल्कि यह पूरी इंसानियत के लिए जीवन जीने का एक सही तरीका सिखाती है।

स्वामी कृष्णकांत जी ने जीवन को सफल बनाने के लिए चार जरूरी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर फैसला लेने से पहले दूसरे व्यक्ति की बात को ध्यान से सुनना चाहिए। कोई भी निर्णय हमेशा दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी समझाया कि किसी भी फैसले में मोह या भावनाओं में बहकर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय संस्कृति साधनों से ज्यादा संबंधों को महत्व देती है।