Lucknow के श्री परमानंद हरि हर मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ, हवन-पूजन के साथ मनाया गया उत्सव
Lucknow: राजधानी लखनऊ के श्री परमानंद हरि हर मंदिर में पांचवीं वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से विशेष हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु
Lucknow: राजधानी लखनऊ के श्री परमानंद हरि हर मंदिर में पांचवीं वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से विशेष हवन और पूजन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मंदिर की स्थापना 10 जुलाई 2021 को अमावस्या के दिन हुई थी। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण की प्रेरणा उन्हें एक स्वप्न के जरिए मिली थी, जिसके बाद इस धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित पूजन में मंदिर की सुख-समृद्धि और भक्तों की मंगल कामना के लिए प्रार्थना की गई।