Lucknow में श्री दादी परिवार का झूला उत्सव शुरू, 301 महिलाओं ने निकाली मंगल कलश यात्रा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में श्री दादी परिवार के झूला उत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। इस अवसर पर गुरुवार को 301 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। पूरी यात्रा के दौरान महिलाएं भजनों पर झूमती नजर आईं और पूरा वातावरण द
Lucknow: राजधानी लखनऊ में श्री दादी परिवार के झूला उत्सव की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई। इस अवसर पर गुरुवार को 301 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकाली। पूरी यात्रा के दौरान महिलाएं भजनों पर झूमती नजर आईं और पूरा वातावरण दादी की भक्ति में डूब गया।
कार्यक्रम के दौरान मंगल कलश उठाने वाली, आज खुला है भाग्य तेरा जैसे भजनों की गूंज रही। इस यात्रा में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से कलश उठाए और उत्सव की शुरुआत की। श्री दादी परिवार द्वारा आयोजित यह झूला उत्सव स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है।