Lucknow में ‘शर्मा जी की चाय’ के मालिक के बेटे ने बर्थडे पार्टी में की फायरिंग, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मशहूर ‘शर्मा जी की चाय’ के मालिक के बेटे गौरव शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग की और रिसॉर्ट के कर्मचारियों के साथ
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मशहूर ‘शर्मा जी की चाय’ के मालिक के बेटे गौरव शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के दौरान हवाई फायरिंग की और रिसॉर्ट के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना मोहनलालगंज इलाके के स्पैरो रिसॉर्ट में रविवार रात को हुई।
पुलिस ने रिसॉर्ट कर्मचारी जितेंद्र सिंह की शिकायत पर गौरव शर्मा और उसके साथ मौजूद 14 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में हत्या के प्रयास और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस को मौके से चार खोखे भी मिले हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित चौकी इंचार्ज निमेश दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की मदद से अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है।
फिलहाल पुलिस ने गौरव शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो उनकी तलाश में जुटी हैं।