Lucknow में शर्मा चाय के मालिक के बेटे की बर्थडे पार्टी में फायरिंग, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके की मशहूर शर्मा चाय दुकान के मालिक के बेटे गौरव शर्मा की जन्मदिन पार्टी में जमकर गोलियां चलीं। यह घटना मोहनलालगंज के सिसेंडी-मदारपुर मार्ग पर स्थित Sparrow Resort में हुई। इस मामले म

Lucknow: राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके की मशहूर शर्मा चाय दुकान के मालिक के बेटे गौरव शर्मा की जन्मदिन पार्टी में जमकर गोलियां चलीं। यह घटना मोहनलालगंज के सिसेंडी-मदारपुर मार्ग पर स्थित Sparrow Resort में हुई। इस मामले में भारी लापरवाही बरतने के आरोप में कनकहा के चौकी इंचार्ज निमेश दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक गौरव शर्मा रविवार रात करीब 35-40 दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में पार्टी करने पहुंचे थे। वहां डीजे पर नाच-गाना चल रहा था और कई युवक नशे की हालत में थे। इसी दौरान गौरव शर्मा ने पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की और उनके कुछ दोस्तों ने भी हवा में गोलियां चलाईं। जब रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो गौरव और उनके साथियों ने उनके साथ मारपीट की।

घटना की शिकायत रिसॉर्ट के मेंटेनेंस कर्मी जितेंद्र सिंह ने पुलिस से की। उनकी तहरीर पर मोहनलालगंज इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने गौरव शर्मा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गौरव शर्मा को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस को घटनास्थल से चार खोखे मिले हैं, लेकिन हथियार अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस की दो टीमें फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों की पहचान करने के लिए रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज और पार्टी के दौरान बनाए गए वीडियो की जांच की जा रही है। इस पार्टी का आयोजन गोपाल शर्मा और रिंकू उर्फ आशीष तिवारी ने किया था।