Lucknow में शारदा सहायक नहर में मिला नवजात का शव, पुलिस जांच में जुटी
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, केटल घाट के
Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शारदा सहायक नहर में एक नवजात शिशु का शव बहता हुआ मिला, जिसे देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, केटल घाट के पास नहर में शव को बहते हुए स्थानीय लोगों ने देखा। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह बच्चा किसका है और उसे यहां किसने छोड़ा। फिलहाल पुलिस नवजात की पहचान कराने की कोशिश कर रही है ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। लखनऊ और आसपास के इलाकों में नहरों में इस तरह के शव मिलने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।